Imam Shadiq As: seandainya Zaman itu aku alami maka seluruh hari dalam hidupku akan berkhidmat kepadanya (Imam Mahdi As
इमाम-ए-ज़माना अज्जलल्लाहु फरजहुश्शरीफ का प्रकाशमयी नूर

इमाम-ए-ज़माना अज्जलल्लाहु फरजहुश्शरीफ का प्रकाशमयी नूर

ज़हूर के ज़माने में महत्वपूर्ण परिवर्तन में से एक इमाम-ए-ज़माना अज्जलल्लाहु फरजहुश्शरीफ का नूर है कि जो पूरे संसार में फैला होगा जिसके कारण धरती वालों को सूर्य के प्रकाश की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

जिस तरह सुर्य की किरणें संसार के हर जीवित को प्रभावित करती हैं और उन्हें जीवन देती हैं उसी तरह इमाम-ए-ज़माना अज्जलल्लाहु फरजहुश्शरीफ का नूर भी लोगों को जीवन अता करेगा इस लिए कि वह ईश्वर का नूर हैं। इमाम-ए-ज़माना अज्जलल्लाहु फरजहुश्शरीफ का नूर पूरे संसार में एक अद्भुत् परिवर्तन पैदा करेगा, जो इस आध्यात्मिक संसार को आलमे पाकी में बदल देगा।


 

 

Mengunjungi : 3726